Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश
Saturday, April 20, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: विवाहित प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने हाथ-पैर बांधकर पीटा

पलामू : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बागी गांव में विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई की। बाद में प्रेमिका और प्रेमी को एकसाथ भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की छानबीन की।

जानकारी के अनुसार तीन महीने पहले जितेंद्र नामक युवक की शादी गढ़वा के रमकंडा के रहने वाले एक युवती के साथ हुई थी। युवती की अपने गांव के ही महेश नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की रात महेश विवाहित प्रेमिका से मिलने के लिए बागी गांव पहुंचा था।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों ने विवाहिता और उसके प्रेमी को छत पर देख लिया था। जिसके बाद ग्रामीण शोर मचाने लगे। ग्रामीणों को शोर करते देख प्रेमी महेश छत से कूद कर भाग गया। लेकिन इसी क्रम में उसकी बाइक गांव में ही छूट गई। गुरुवार को महेश अपनी बाइक खोजने गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने विवाहिता के पति को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद पति ने विवाहिता को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने महेश की पिटाई की और प्रेमिका के साथ भेज दिया। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद पूरे घटना का खुलासा हुआ है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया कि अभी तक पूरे मामले की जानकारी लिखित रूप से थाना को नहीं दी गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद वे मौके पर गए थे, पूरे मामले की जानकारी ली है। उन्होंने पूरे मामले में गढ़वा के रमकंडा थाना को सूचना दी है। मामले में विवाहिता और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।