Breaking :
||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, लड़की ने खाया जहर

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म की घटना के बाद नाबालिग ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की है। जिसके बाद उसका इलाज रिम्स अस्पताल में चल रहा है।

रेप की शिकार नाबालिग ने एक नोट भी लिखा है जिसमें उसने पड़ोसी पर रेप का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग लड़की ने अपने भाई के नाम सुसाइड नोट लिखा है। उसमे लिखा है कि अधेड़ व्यक्ति ने उसके साथ बहुत गलत किया है जिसके कारण वह अपनी जान दे रही है। उसने अपने भाई को लिखा है – “भाई, आपने हम सभी के लिए बहुत कुछ किया है, मेरे इस कदम पर मुझे माफ़ कर देना।”

रांची की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आपको बता दें कि नगड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हालत बिगड़ती देख उसे छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति की उम्र 45 साल है।

बॉलीवुड और मनोरंजन की ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

वहीं दुष्कर्म की इस घटना के बाद युवती ने पहले सुसाइड नोट लिखा और फिर जहर खा लिया, जिसके बाद परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए कटहल मोड़ स्थित देवकमल अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

advt

रांची नाबालिग के साथ दुष्कर्म