Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: माओवादी के नाम पर लेवी वसूली करने आये बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

रांची: राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग माओवादियों के नाम पर लेवी वसूली के लिए नामकुम क्षेत्र में आये थे।

इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक नक्सली को गोली लगी है। जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रांची की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस सूत्रों के अनुसार नामकुम क्षेत्र में माओवादी के नाम पर कारोबारी से लेवी वसूलने आया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बनाकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आते देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग हुई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गिरफ्तार किए गए बदमाश माओवादी संगठन से जुड़े हैं या नहीं।