Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश
Friday, April 19, 2024
रांची

रांची: दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर पत्नी ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार

रांची : बुधवार को एक 26 वर्षीय महिला अपने कमरे की दीवारों पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखकर घर में लटकी मिली। रांची पुलिस ने यह जानकारी दी है। मृतका की पहचान चंदा देवी के रूप में हुई है। वह खेलारी थाना क्षेत्र के डकरा गांव की रहने वाली थी। चंदा देवी दो बच्चों की मां थीं। पुलिस ने बताया कि चंदा देवी ने अपने सुसाइड नोट में अपने पति दिलीप चौहान और ससुराल वालों को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

चंदा देवी ने साल 2019 में दिलीप चौहान के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही चंदा देवी को उनके पति दिलीप चौहान और ससुराल वाले दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित करते थे। यह आरोप चंदा देवी के परिजनों ने लगाया है।

रांची खलारी क्षेत्र के डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बुधवार सुबह एक महिला ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पाया कि चंदा देवी ने घर की दीवारों पर लिपस्टिक या लाल पेंट से अपने उत्पीड़न की कहानी लिखी है। उसने दीवारों पर अपने पति और ससुराल वालों के नाम भी लिखे हैं। चंदा देवी ने लिखा कि वह उत्पीड़न से तंग आ चुकी हैं। इसलिए वह यह कदम उठा रही है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक चंदा देवी ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई और गालियां दी गईं. पुलिस ने कहा कि उसने सुसाइड नोट में यह भी कहा है कि उसके पति को उसकी मृत्यु के बाद उसके शरीर को छूने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि चंदा के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने चंदा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

उधर, रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि इस मामले के आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।