Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बालूमाथ में अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

tractor seized

लातेहार: बालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के भगिया ग्राम अंतर्गत बड़काबर जंगल के पास छापामारी कर अवैध कोयले से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। उक्त ट्रेक्टर में करीब 3 टन कोयला लदा है। ट्रैक्टर स्वराज कंपनी की है।

बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। इस संबंध में बालूमाथ थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 379,414, 33/2 खान एवं खनन अधिनियम तथा वन अधिनियम के तहत कांड संख्या 8/2022 दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर किसकी है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही ट्रैक्टर मालिक और इस अवैध धंधे में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:

UPDATE

tractor seized

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *