Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: पंचायत में तालिबानी फरमान जारी करने वाले ग्रामीण युवक हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुखिया पति समेत चार गिरफ्तार

अवैध संबंध के आरोप में पंचायत में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर दी गयी थी हत्या

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के हेसातु में अवैध संबंध के आरोप में ग्रामीण दिनेश सिंह उर्फ़ दीनू की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी मुखिया पति सोहराय सिंह समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मुखिया पति सोहराय सिंह पिता नन्हकू सिंह, दशरथ सिंह पिता जलजीत सिंह, सूर्यदेव सिंह पिता वृक्ष सिंह, राजकुमार सिंह पिता लखन सिंह (चारो हेसातु ग्राम निवासी) का नाम शामिल है।

जानकारी देते हुए बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि हेसातु गांव में घरजमाई दिनेश सिंह को अवैध संबंध के आरोप में पिटाई की गई थी जिससे उनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद उनकी पत्नी सुरजमनी देवी ने लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था।

जिसमें गांव के मुखिया पति सोहराय सिंह, पिता नन्क, सिंह, सुरजदेव सिंह, पिता वृक्ष सिंह, संतोष सिंह पिता मीठू सिंह, बिहारी सिंह, पिता गोला सिंह, वर सिंह पिता झगडू सिंह, रामपृत सिंह पिता करम सिंह, दशरथ सिंह, पिता जलजीत सिंह, रामनाथ सिंह, पिता गुजर सिंह, राजकुमार सिंह पिता लखन सिंह, रामदास सिंह, पिता ननकू सिंह (सभी ग्राम हेसातु, थाना हेरहज) पर हत्या का आरोप लगाया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरिता कार्रवाई करते हुये के मुख्य आरोपी मुखिया पति समेत चार लोगों आरोपियों को गिरफ्तार गया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापामारी अभियान चला रही है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन (03) लाठी बरामद किया है।

छापामारी दल
एसडीपीओ अजीत कुमार, इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार, बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार महतो, पुअनि अभिषेक कुमार, पुअनि बिन्देश्वर महतो हेरहज थाना व सशस्त्र बल शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *