Breaking :
||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

चंदवा में पुलिस व JJMP उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के रूद गांव में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रही थी।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रुद जंगल में उग्रवादी भ्रमणशील हैं। इसी सूचना के आलोक में पुलिस टीम गठित कर इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी। इसी बीच रुद गांव के आसपास जेजेएमपी उग्रवादियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। इस दौरान दोनों ओर से करीब 100-150 राउंड फायरिंग हुई।

चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि उग्रवादी पुलिस बल को भारी पड़ता देख जंगल की ओर भाग निकले। फिलहाल जंगल में सर्च अभियान जारी है। अभियान ख़त्म होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *