Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहार

लातेहार: आगामी त्योहारों और पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था भंग करने वालों की खैर नहीं

डीसी ने एसडीएम को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लातेहार : उपायुक्त लातेहार अबु इमरान ने आगामी त्योहारों और पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार को विभिन्न निर्देश दिया है।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार को कानून व्यवस्था भंग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक तथ्य पोस्ट कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को अपराध नियंत्रण अधिनियम और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है।