Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बिजली के शॉर्ट सर्किट से दो गरीब परिवारों का घर जल कर राख, मुआवजे की मांग

संजय राम/बारियातू

लातेहार : बरियातू प्रखंड के अमवाडीह निवासी बोलको मसोमात व चंद्रू उरांव का खपरैल वाला घर बिजली के शॉर्ट सर्किट से जलकर खाक हो गया। जब तक आसपास के ग्रामीण डीजल पंप के पानी से आग पर काबू पाते, तब तक घर पूरी तरह जल कर राख हो चुका था।

बोलको मासोमत और चंद्रू ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि घर में आग कैसे लगी। घर में रखा धान, मक्का, बर्तन व अन्य सामान पूरी तरह जल गया।

घर में आग लगने से बोलको मासोमत को एक लाख पचास हजार रुपये और चंद्रू उरांव को पचास हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दोनों पीड़ितों ने जिला व प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

इसे भी पढ़ें :- जिलिंगा में श्रीराम भक्तों को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शरबत और ठंडा पिलाकर किया स्वागत