Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: दो बाइकों की टक्कर में दो घायल, एक की हालत नाजुक, रांची रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : मंगलवार की शाम बालूमाथ-बगरा मार्ग पर टमटम टोला पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों में रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत चामा दुली ग्राम निवासी लक्ष्मण यादव का पुत्र सत्यनारायण यादव एवं बालूमाथ थाना क्षेत्र के साल्वे ग्राम निवासी रमेश गंझू का पुत्र अजय गंझू शामिल है। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गयाl जहां पर करीब 20 मिनट तक दोनों घायल युवक चोट की दर्द से कराते रहें, लेकिन उस समय एक भी चिकित्सक या चिकित्सा कर्मी मौके पर मौजूद नहीं थे।

इसे भी पढ़ें :- अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या

जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ घायल के परिजनों में अस्पताल प्रबंधन के द्वारा बरती गई लापरवाही के प्रति काफी रोष देखा गया। उस समय चिकित्सक अपने निजी क्लीनिक में मरीजों को देखने में व्यस्त थे उन्हें सूचना मिलने के बाद भी वे करीब 20 मिनट बाद अस्पताल परिसर में पहुंचे। उसके बाद घायलों का इलाज डॉ अशोक कुमार एवं डॉ सुरेंद्र कमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इसे भी पढ़ें :- धोनी समेत छह सेलेब्रिटीज़ के खिलाफ जनहित याचिका दायर

इस दौरान अस्पताल परिसर में ड्रेसर और कंपाउंडर भी नदारद थे और ड्रेसर का काम अस्पताल के चतुर्थवर्गीय कर्मी को करते देखा गया। इधर घायल सत्यनारायण यादव की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के पश्चात रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। सत्यनारायण यादव को सिर और सीने में गंभीर और आंतरिक चोटे आई हैं। जिस कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें