Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
बालूमाथलातेहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ स्थित मिशन स्कूल के पास बालूमाथ-चंदवा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के पीछे से धक्का लगने पर बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: जिला मुख्यालय निवासी ने धोखाधड़ी का मामला कराया दर्ज, पुलिस कर रही जांच

युवक की पहचान मनराज उरांव (25 वर्ष) पिता जगे उरांव निवासी चितरपुर बालूमाथ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मनराज अपनी बहन के ससुराल बालूमाथ के चेताग गांव गया हुआ था। जहां से वह सरहुल के उत्सव में शामिल होकर वापस अपने घर चितरपुर लौट रहा था। इसी बीच यह हादसा मिशन स्कूल के पास हुआ। वहीं, युवक की तीन साल पहले शादी हुई थी, जिसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है।

इसे भी पढ़ें :- पलामू: अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या के आठ आरोपियों को उम्रकैद की सजा

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें