Breaking :
||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

आईएएस पूजा सिंघल की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

रांची : आईएएस पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें तलब किया है। कल सुबह 11 बजे उन्हें कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वहीं उनके पति अभिषेक झा से दूसरे दिन भी पूछताछ की जा रही है। वह सुबह 11 बजे से ईडी के दफ्तर में हैं। सीए सुमन कुमार और अभिषेक से आमने-सामने बैठकर पूछताछ की जा रही है। इस बीच दो महिलाएं ईडी के दफ्तर पहुंचीं। दावा किया जा रहा है कि दोनों सीए के परिवार की महिलाएं हैं।

इसे भी पढ़ें :- पलामू: तरहसी में नाबालिक के साथ गैंग रेप, चार लोगों ने बनाया हवस का शिकार

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर दावा किया जा रहा है कि पूजा सिंघल को मंगलवार को ईडी कार्यालय बुलाया गया है। इधर एक और खबर यह भी सामने आ रही है कि राज्य सरकार पूजा सिंघल को एक-दो दिन में सस्पेंड कर सकती है। इस पर 11 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले फैसला होने की संभावना है। पूछताछ के बाद पति-पत्नी दोनों को एक साथ गिरफ्तार किया जा सकता है।

ईडी ने कहा है कि पूजा सिंघल के बैंक खातों में वेतन से 1.43 करोड़ रुपये ज्यादा मिले. यह राशि उन्हें तीन जिलों में डीसी के रूप में रहने के दौरान मिली थी। ईडी ने सीए का रिमांड लेते हुए यह जानकारी कोर्ट को दी है।

इसे भी पढ़ें :- पलामू: छत्तीसगढ़ के ऑर्केस्ट्रा डांसर का पलामू में फंदे से लटका मिला शव

एजेंसी ने कहा कि सिंघल ने 2007-2013 के दौरान बैंक खातों में जमा धन से 13 बीमा पॉलिसियां ​​​​खरीदीं और इसके लिए 80.81 लाख रुपये का प्रीमियम चुकाया। बाद में इसे समय से पहले बंद कर दिया गया। बदले में 84.64 लाख रुपये मिले। सिंघल ने 2015-17 के बीच तीन खातों में 16.57 लाख रुपये ट्रांसफर किए। ये तीनों खाते सुमन से जुड़े थे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें