Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरटेक

व्हाट्सएप में आया नया फीचर, मार्क जुकरबर्ग ने दी जानकारी

व्हाट्सएप रिएक्शन फीचर : व्हाट्सएप में एक नया फीचर यूजर्स के लिए दिया गया है। व्हाट्सएप एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जिसका दुनिया भर में व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है। यह ऐप अपने उपयोगकर्ताओं के लिए समय-समय पर नई सुविधाएं लाता रहता है।

अब व्हाट्सएप ने रिएक्शन फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। व्हाट्सएप के इस फीचर में यूजर्स इमोजी की मदद से किसी भी मैसेज पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। हालांकि, अभी सिर्फ छह इमोजी ही इस फीचर में दिए गए हैं। इन छह इमोजी में प्यार, लाइक, हंसी, धन्यवाद, सरप्राइस, और सैड इमोजी शामिल है। आने वाले समय में और भी कई सारे इमोजी दिए जा सकते हैं।

व्हाट्सएप कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि अब यूजर्स को व्हाट्सएप रिएक्शन फीचर दिया जा रहा है।

कैसे काम करेगा यह रिएक्शन फीचर

अगर कोई भी व्यक्ति आपको व्हाट्सएप पर पर्सनल चैट या ग्रुप चैट पर मैसेज भेजता है। तो आप उस मैसेज को टच कर कुछ देर होल्ड करें तो व्हाट्सएप में दिए गए नए फीचर में उपस्थित सभी छह इमोजी पॉपअप करते हैं। आप उनमें से कोई भी इमोजी चुनकर आपको भेजे गए मैसेज पर रिएक्शन दे सकते हैं। इस फीचर को यूज करने के लिए पहले व्हाट्सप्प को अपडेट करना जरुरी है।