Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: जहर खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, स्थिति गंभीर, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के दिवाकर नगर मोहल्ले में एक महिला ने तनाव में आकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की पहचान मोहल्ला निवासी स्वर्गीय संजय गंझू की पत्नी रिंकी देवी (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों ने आनन-फानन में महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां पर डॉक्टर सुरेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राची रिम्स रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि महिला अपने घर में अकेली रहती थी। किस कारण से उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें