Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
लातेहार

लातेहार पश्चिमी जिला परिषद सदस्य पद पर पूनम देवी व चंदवा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य पद पर सरोज देवी निर्वाचित, देखें अब तक निर्वाचित प्रत्याशियों की सूची

लातेहार पंचायत चुनाव 2022 : लातेहार पश्चिमी जिला परिषद सदस्य पद पर पूनम देवी निर्वाचित हुई। लातेहार 14 चंदवा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य पद पर सरोज देवी निर्वाचित हुई।

निर्वाची पदाधिकारी अलोक शिकारी कच्छप ने नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

लातेहार प्रखंड अंतर्गत 09 शीशी पंचायत समिति सदस्य पद पर बैजन्ती देवी निर्वाचित हुई। 10 मोंगर पंचायत समिति सदस्य पद पर पूजा कुमारी निर्वाचित हुई।

चंदवा प्रखंड अंतर्गत 08 चकला पंचायत समिति पद पर तारा देवी निर्वाचित हुई। 09 अलौदिया पंचायत समिति सदस्य पद पर आश्विनी कुमार मिश्रा निर्वाचित हुये।

निर्वाची पदाधिकारी शेखर कुमार ने नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

लातेहार सदर प्रखंड अंतर्गत नवागढ़ पंचायत के मुखिया पद प्रवेश उरांव निर्वाचित हुये। मोंगर के मुखिया पद पर रमली देवी निर्वाचित हुई। पाण्डेयपुरा पंचायत के मुखिया पद पर संजय उरांव निर्वाचित हुये। निर्वाची पदाधिकारी रूद्र प्रताप ने उक्त नव निर्वाचित मुखिया को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

फोटो गैलरी

चन्दवा प्रखंड अंतर्गत चकला पंचायत के मुखिया पद पर रंजीता एक्का निर्वाचित हुई। निर्वाची पदाधिकारी श्रेयांश ने नव निर्वाचित मुखिया को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सेरक पंचायत के मुखिया पद पर अनिता भगत निर्वाचित हुई । निर्वाची पदाधिकारी श्रेयांश ने नव निर्वाचित मुखिया को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

लातेहार सदर प्रखंड अंतर्गत धनकारा पंचायत के मुखिया पद पर ललिता देवी निर्वाचित हुई। शीशी पंचायत के मुखिया पद पर विजय उरांव निर्वाचित हुये। निर्वाची पदाधिकारी रूद्र प्रताप ने नव निर्वाचित मुखिया को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

लातेहार प्रखंड के 06 नवागढ़ पंचायत समिति सदस्य पद पर खुशबू बीबी निर्वाचित हुई। लातेहार प्रखंड के 08 धनकारा (1-7) पंचायत समिति सदस्य पद पर उषा देवी निर्वाचित हुई।

चंदवा प्रखंड अंतर्गत 07 सेरक पंचायत समिति सदस्य पद पर रिंकी देवी निर्वाचित हुई। 06 चेटर पंचायत समिति सदस्य पद पर शंकर गंझु निर्वाचित हुये।

सरयू प्रखंड अंतर्गत 03 चोरहा पंचायत समिति सदस्य पद पर मंजू देवी निर्वाचित हुई। निर्वाची पदाधिकारी शेखर कुमार ने नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

लातेहार प्रखंड अंतर्गत 08 धनकारा (8-15) पंचायत समिति सदस्य पद पर शान्ति देवी निर्वाचित हुई। निर्वाची पदाधिकारी शेखर कुमार ने शान्ति देवी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

लातेहार पंचायत चुनाव 2022