Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुर

भाजपा ने राज्य कार्यसमिति में लिया संकल्प, हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष

हजारीबाग : झारखंड भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष का संकल्प लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी के पदाधिकारियों को यह प्रस्ताव दिया और कहा कि जब तक सरकार सत्ता से बेदखल नहीं हो जाती तब तक वे चैन से नहीं सोएंगे। हजारीबाग में हुई राज्य कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खनन पट्टा मामले और उनके रिश्तेदारों व करीबी दोस्तों पर लगे आरोपों को लेकर चर्चा हुई।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्ट नौकरशाहों ने सत्ता में बैठे लोगों के साथ मिलकर राज्य को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर रावण राज का खात्मा करेंगे।

बॉलीवुड और मनोरंजन की ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस दौरान उन्होंने राज्य में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद दयनीय है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हेमंत की सरकार के 27 महीनों के दौरान 4153 लोगों की हत्या की गई. इसके साथ ही रेप की घटनाओं का आंकड़ा 3741 है। इस दौरान 766 नक्सली घटनाएं हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें :- राज्यसभा चुनाव: हेमंत सोरेन करेंगे सोनिया गाँधी से मुलाक़ात, झामुमो अपना उम्मीदवार उतारने पर अडिग

वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने 5 जून को रांची में होने वाले आदिवासी महारैली को लेकर चर्चा की। कार्यसमिति की बैठक को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पेश किया गया। सांसद निशिकांत दुबे और पीएन सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव के समर्थन में चर्चा की और इसे कुछ संशोधनों के साथ पारित कर दिया गया।