Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबरियातू न्यूज़बालूमाथलातेहार

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

संजय राम/बारियातू

लातेहार : जिले बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारियातू टीओपी के झिकीया नदी के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार सुनील उरांव पिता राजे उरांव की घटना (कोलकोले, राजपुर, बहेराडीह, लावालौंग, चतरा) स्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं हादसे में ववारी गंझू और विनय उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल ववारी गंझू ने बताया कि सुनील तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। मना करने के बाद भी बाइक की रफ्तार कम नहीं हुई। बाइक पर तीन लोग सवार थे।

तीनों लोहरदगा से शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक के सिर में चोट आई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।