Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड में जल्द होगी 40000 नियुक्तियां, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को परियोजना भवन सभागार में राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 37 सहायक निदेशकों और 56 वैज्ञानिक सहायकों को नियुक्ति पत्र दिया।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अवर सेवा के पद के लिए 12000 नौकरियों का प्रस्ताव भी भेजा गया है। 40000 पदों पर नियुक्ति के लिए राज्य सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को इतना विकसित किया जाएगा कि अन्य राज्यों से भी नमूने जांच के लिए झारखंड आएंगे। हम राज्य के सभी 5 प्रमंडलों में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाएं विकसित करने की योजना बना रहे हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि दुनिया चांद पर पहुंच गई है, हमारा राज्य जहां पहले खड़ा था, वहां क्यों खड़ा है। क्या कमी है, क्या हमारे पास कुशल अधिकारी नहीं हैं, जो इस राज्य को आगे बढ़ा सके और आगे ले जा सके। यह हम जाने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गृह मामलों और आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा के बाद मैंने जेल के बंदियों की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान जानकारी मिली कि 90% कैदी आदिवासी समूह के हैं। कुछ मुर्गे चुराने, बकरी चुराने और पेड़ काटने के अपराध में पकड़े गए हैं। जिसकी अधिकतम सजा 3 साल है, लेकिन ये कैदी 5 साल तक जेल में बिता चुके हैं। ऐसे बंदियों को जेल से रिहा कर देना चाहिए था। लेकिन उसका अपना कोई शुभचिंतक नहीं है, जो उसे बाहर निकाल सके। सरकार इन बंदियों को बाहर निकालने पर विचार कर रही है। इस दिशा में सरकार ने पहल शुरू कर दी है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही पारा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कर चुकी है। हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। 2 साल से राज्य कोरोना वायरस से परेशान था, अब दौड़ने वाला है। कई नियुक्तियों के लिए नियुक्ति नियमावली तैयार करने में थोड़ी देरी हुई है। अब नियुक्तियां तेज होंगी। कुछ दिन पहले कृषि विभाग में 100 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। सरकार हर विभाग में खाली पदों को भरने के लिए तैयार है। सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा नियुक्तियां हों और झारखंड के युवाओं को रोजगार मिले और झारखंड विकास के पथ पर आगे बढ़े।

Jharkhand appointments