Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची हिंसा में घायल आरोपियों को रिम्स से मिली छुट्टी, भेजे गए जेल

रांची : रांची के मेन रोड में 10 जून को हुई हिंसक घटना में घायल हुए चार लोगों को आज रिम्स से छुट्टी दे दी गई है। मालूम हो कि इस घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए थे। डेंगू वार्ड में घायलों का इलाज सर्जरी विभाग के डॉ. विनय प्रताप की देखरेख में चल रहा था. स्वास्थ्य में सुधार के बाद आज चार लोगों को डॉक्टर ने रिम्स से छुट्टी दे दी है। सभी आरोपितों को डेली मार्केट थाना पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय ले गई।

गुदरी चौक भवन शरिया गली लोअर बाजार थाना के मोहम्मद तबरक कुरैशी, इस्लामनगर पथलकुदवा लोअर बाजार थाना निवासी मोहम्मद साबिर अंसारी, पथलकुदवा इस्लामनगर लोअर बाजार थाना के मोहम्मद उस्मान उर्फ ​​करण कच्छप और कलाल टोली के मोहम्मद अफसर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वहीं, रिम्स के डेंगू वार्ड में घटना में घायल हुए 2 लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है। इनमें मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद शाहबाज शामिल हैं।