Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: सरकारी स्कूल के शिक्षकों को टैब देगी सरकार, बच्चों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा

रांची : सरकार ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के 28945 शिक्षकों को टैब देने की घोषणा की है। यह टैब शिक्षक संसाधन पैकेज से दिया जाएगा। झारखंड स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूलों की पहचान कर ली है। टैब को खरीदने में करीब 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसमें 40 प्रतिशत राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी। वहीं, 60 फीसदी खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सरकारी स्कूल के शिक्षकों को टैब दिया जाता था। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में शिक्षकों को टैब दिया गया था। जिससे शिक्षक अपनी दैनिक उपस्थिति बनाकर संबंधित कार्य करते थे। इस टैब पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का एक वीडियो आता था। शिक्षकों को वीडियो के माध्यम से संदेश दिया गया। वर्तमान सरकार द्वारा इस वीडियो को हटाने के कई प्रयास किए गए। लेकिन वीडियो डिलीट नहीं हो पा रहा है। हालांकि इसे हटाने में काफी खर्चा आ रहा है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बता दें कि कोरोना काल में निजी स्कूलों के छात्र पढ़ते रहे। लेकिन सरकारी स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। ऐसे में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को सरकार द्वारा टैब दिए जाने से बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी. जिसके जरिए बच्चों को मल्टी मीडिया और टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाएगी। जिससे वे प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।