Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहार

लातेहार में आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान, कई लोग हुए शामिल

रामकुमार/लातेहार

लातेहार : जुबली चौक स्थित होटल कार्निवल के सभागार में आम आदमी पार्टी सदस्यता सह जिला एवं प्रखंड कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान में जिले और प्रखंड के कई लोगों ने शामिल होकर सदस्यता ली। जिसमें जिलाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद, केदार प्रसाद, सचिव लल्लन यादव और कोषाध्यक्ष पंचम भुइयां बनाए गए। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर मौजूद राज्य संयोजक डीएन सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई आंदोलन नहीं है। हमारी पार्टी ने पंजाब में अपना झंडा फहराया है और दिल्ली में हमारी पार्टी को आम लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हमारी पार्टी में बहुत ही साधारण लोग हैं, जो सिर्फ जनता के हित और देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रदेश संयोजक डीएन सिंह, उपाध्यक्ष हरि सिंह, नरेंद्र चौबे, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा, संभाग प्रभारी किशोर सिन्हा, गढ़वा विधानसभा प्रभारी कौशल बच्चन, पूर्व एएसआई उदय नारायण सिंह, अनिल कुमार, जय शंकर कुमार आदि. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे।