Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
महुआडांड़लातेहार

महुआडांड़: पिता ने पुत्र को पत्थर से मारकर किया घायल, फरार

लातेहार: महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा पंचायत के ग्राम बरपाठ निवासी दिनेश नगेसिया ने अपने 7 वर्षीय पुत्र अनीश नगेसिया के सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए दिनेश नगेसिया की पत्नी सरिता नगेसिया ने बताया कि उनका पति 7 साल के बेटे अनीश नगेसिया को सुबह जंगल की ओर ले गया था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जंगल में ले जाकर पत्थर से बच्चे के सिर में मारा, जिससे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. बाद में वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। उसके बाद खेत में हल चला रहे लोगों के पास पहुंचकर सारी बात बताई तो वह लोग बच्चे को घर ले आए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस हमले में बच्चे का सिर फट गया है। यह देख तत्काल मैं और मेरे पड़ोसी रिंकू नगेसिया की मदद से बच्चे को इलाज के लिए महुआदंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां बच्चे का इलाज चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित खलखो ने उसका इलाज किया।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद महुआडांड थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और परिजनों से इस संबंध में जानकारी ली। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी की गई। वही दिनेश नगेसिया घटना के बाद से फरार है।