Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहार

लातेहार जिला झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

लातेहार : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन लातेहार जिला इकाई की बैठक रविवार को स्वामी विवेकानंद पार्क में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार गिरी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक का संचालन राज्य के संयुक्त सचिव राजीव मिश्रा ने किया। बैठक में मुख्य जोर संगठन के विस्तार और मजबूती पर रहा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने बैठक में संगठन की मजबूती और इसके विस्तार को लेकर अपने विचार रखे।

लातेहार के वरिष्ठ पत्रकार विशाल शर्मा ने कहा कि प्रखंड स्तर पर बैठक होनी चाहिए और जिन प्रखंडों में संगठन कमजोर है। वहां साथियों के साथ बैठक कर मजबूती प्रदान किया जाए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

वरिष्ठ पत्रकार उत्कर्ष पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता एक चुनौती हो गई है। ऐसे में पत्रकारों को एकजुट रहना होगा।

जिला अध्यक्ष संजीव गिरी ने कहा कि सभी को एक साथ मिलकर संगठन को मजबूत करना होगा।

वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार मिश्रा ने प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

वरीय पत्रकार विकास तिवारी ने संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर बल दिया और कहा कि हम सब मिलकर संगठन को इतना सशक्त बना लें, ताकि जरूरत पड़ने पर हम अपने साथियों का सहयोग भी कर सकें।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पत्रकार रूपेश कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, मोहम्मद शमीम, तनवीर अहमद, शहजाद आलम राजीव कुमार, सत्येंद्र प्रसाद समेत अन्य पत्रकारों ने भी अपनी बातों को संगठन के पटल पर रखा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने अपने विचार दिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा। वहीं सभी प्रखंडों में पत्रकारों के साथ बैठक कर मजबूत प्रखंड कमेटी बनाया जाएगा।।

बैठक में आशीष वैद्य, दयानंद प्रसाद, संजय राम, अमित कुमार सिन्हा, राजेश प्रसाद, पारस यादव, देवनीस लीली, सतीश कुमार, दिलीप कुमार, अमन सिन्हा समेत अन्य पत्रकार उपस्थित थे।