Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबररांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा पेट दर्द की शिकायत के बाद रिम्स में भर्ती

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की हालत शुक्रवार को बिगड़ गई। पंकज मिश्रा को पेट दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार दोपहर ईडी की टीम ने रांची रिम्स में भर्ती कराया।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

झामुमो नेता पंकज मिश्रा का इलाज सर्जरी विभाग के डॉ. विनय प्रताप की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टर विनय ने बताया कि उन्हें पहले से ही पैन्क्रियाटाइटिस की समस्या थी, उस वजह से दर्द की शिकायत भी हो सकती है। फिलहाल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों और मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने उसकी जांच की है। ब्लड सैंपल लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।

पंकज मिश्रा का रांची रिम्स में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज चल रहा है। पंकज मिश्रा को पहले रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर लाया गया। उनके साथ उनके करीबी भी मौजूद हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बता दें कि ईडी ने हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। फिलहाल ईडी के अधिकारी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहे हैं. ईडी ने 1 अगस्त तक कोर्ट से रिमांड लिया है। पंकज मिश्रा संथाल क्षेत्र का सबसे बड़ा खनन माफिया बताया जाता है। हाल ही में ईडी ने उसके करीबी दोस्तों का 30 करोड़ रुपये का एक जहाज जब्त किया है।