Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

राज्यपाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जताई चिंता, स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच के आदेश

रांची: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने दुमका के जरूवाडीह की अंकिता कुमारी सिंह की घटना और मौत को बेहद दुखद बताते हुए कहा है कि जिस लड़की ने अभी तक पूरी दुनिया को देखा भी नहीं है, उसका अंत बेहद दर्दनाक है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अंकिता के पिता से बात की और उनसे पूरी घटना के बारे में जानकारी ली और उन्हें व्यक्तिगत तौर पर सांत्वना दी।

राज्यपाल ने कहा कि ऐसी जघन्य और दर्दनाक घटना राज्य के लिए शर्मनाक है. ऐसी घटनाएं राज्य की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। राज्य के लोग घर, दुकान, मॉल, सड़क पर कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पुलिस महानिदेशक को राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे प्रभावी और सही बनाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं दिख रहा है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने आज पुलिस महानिदेशक से टेलीफोन पर बात की और अंकिता की मौत के मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच के आदेश दिए।

राज्यपाल ने घटना की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करने की बात कही। राज्यपाल ने पीड़ित परिवार को अपने विवेकाधीन अनुदान से तत्काल दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की।