Breaking :
||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम||स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह सात बजे से संचालित होंगी कक्षायें||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
Wednesday, May 15, 2024
पलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

झारखंड के प्रथम वन एवं पर्यावरण मंत्री हाथी सिंह की पुण्यतिथि पर लोगों ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : झारखंड राज्य के प्रथम वन एवं पर्यावरण मंत्री यमुना सिंह उर्फ हाथी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को बरवाडीह प्रखंड में मनाई गई। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के राजा मेदनी राय इंटर कॉलेज परिसर में अपना अधिकार अपना सम्मान मंच द्वारा स्थापित स्वर्गीय यमुना सिंह की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय यमुना सिंह की पुत्री सह भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मंजू देवी, पुत्र वधू और पौत्र तुषार सिंह, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद समेत दर्जनों लोगों ने स्वर्गीय यमुना सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की औऱ स्वर्गीय यमुना सिंह के जीवन काल को याद किया।

इस मौके पर राजा मेदनी राय इंटर कॉलेज के शिक्षाकर्मी, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, मुखिया कालो देवी, कमलेश कुमार सिंह, महामंत्री मनोज प्रसाद, प्रदीप सिंह उपाध्यक्ष सुनील सिंह, विष्णु राम युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव, पारस जायसवाल जितेंद्र शाह, ऋषि प्रजापति, सुमित मल्होत्रा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।