Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

प्रेमी जोड़े ने कोयल नदी में कूद कर दी जान, NDRF ने बरामद किया प्रेमी का शव, प्रेमिका की तलाश जारी

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के गुटवा के पास प्रेमी जोड़े ने कोयल नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, चपका गांव की होलिका कुमारी और नौडिहा करंज टोली के 19 वर्षीय संजीव लोहरा ने कोयल में कूदकर आत्महत्या कर ली।

एनडीआरएफ की टीम शनिवार सुबह से ही दोनों शवों को खोजने में लगी हुई है। रांची से आई एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद प्रेमी संजीव लोहरा का शव बरामद किया। वहीं, टीम अभी भी प्रेमिका के शव की तलाश कर रही है। इधर दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रेमी जोड़े के परिजन दोनों के रिश्ते से नाराज थे। अलग-अलग जाति से होने के कारण उसके परिवार वाले उसकी शादी कराने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद दोनों ने एक साथ आत्महत्या करने का फैसला किया और नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ नदी के पास जमा हो गई है।