Breaking :
||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में मटका खेलते 18 गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद

रांची : एसएसपी किशोर कौशल को सूचना मिली थी कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कोनका रोड स्थित शरीफ होटल के पीछे एक मकान में बड़े पैमाने पर मटका चलाया जा रहा है, साथ ही वहां नशीला पदार्थ का धंधा भी चल रहा है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूचना मिलने पर रांची के सीनियर एसपी ने सिटी एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की, जिसमें लोअर बाजार थाना प्रभारी के साथ पीसीआर व लालपुर पुलिस को शामिल किया गया। टीम ने शरीफ होटल की गली को पूरी तरह से घेर कर अचानक छापेमारी की, इस छापेमारी में मौके से 18 मटकाबाज पकड़े गए।

पुलिस टीम ने जिस घर में मटके का खेल चल रहा था, वहां तलाशी अभियान चलाया तो वहां भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल भी बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने मटका खेलाने का दर्जनों सामान भी जब्त किया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार लोग ऐसे भी हैं जो मटका खेल कराते थे। मनोज कुमार गुप्ता, एखलख अहमद, मोहम्मद नौशाद, शेरू अंसारी, अरबाज अंसारी, मोहम्मद इमरान, अमित मुंडा, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद साकिब, रिजवान खान, पवन कुमार डे, दिल अफरोज आलम, आतिफ आफताब, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सोहेल और मोहम्मद राजू शामिल है।

राजधानी रांची में इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई मटकाबाजों के खिलाफ है। इस मामले में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। हालांकि इस छापेमारी में पुलिस को नशा तस्करों का भी लिंक मिला है। पुलिस ने जहां छापा मारा वहां से लोगों को नशीला पदार्थ भी बेचा जा रहा था। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल भी बरामद किया है।