Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबरियातू न्यूज़लातेहार

बाइक के धक्के से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर चार घंटे सड़क जाम

संजय राम/बारियातू

लातेहार : जिले के बरियातू टीओपी अंतर्गत टोंटी पंचायत के मंधनिया निवासी सुरेंद्र उरांव (32) की सोमवार की रात बाइक की चपेट में आने से मौत हो गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक इटके गांव से जिउतिया का जतरा मेला देख पैदल घर लौट रहा था। इसी बीच चरकी टोंगरी सरहचवा के पास संतोष यादव नाम के युवक ने बाइक से धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से उसे बालूमाथ अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह छह बजे से शव लेकर बरियातू टंडवा जाने वाले मुख्य मार्ग को चार घंटे तक जाम कर दिया।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार सदलबल जाम स्थल पर पहुंचे. सड़क जाम करने वाले ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों को बहुत कुछ समझाएं कि सड़क जाम हटाया जाए। पर आक्रोशित ग्रामीण नौकरी, मुवावजे व बाइक से धक्का मारने वाले व्यक्ति के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने पर अड़े रहे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने पर बीडीओ सह सीओ दीपाली भगत भी जाम स्थल पहुंचे। जाम कर रहे ग्रामीणों व मृतक के परिजनों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार सहयोग किया जाएगा। मृतक की पत्नी को पारिवारिक लाभ के तहत आवास, पेंशन अविलंब स्वीकृत की जाएगी।

इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों की पढ़ाई व मृतक की पत्नी को आंगनबाड़ी में रसोइया व पंचायत सचिवालय में झाड़ू पोछा करने को दैनिक मानदेय पर रखने की मांग की। जिसपर बीडीओ ने कहा कि बच्चियां झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ने योग्य हो जाएंगे तो उनका नामांकन भी करा दिया जाएगा। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता, पुत्र प्रकाश उरांव, पुत्री पूजा कुमारी, सोनाली कुमारी छोड़ गया। जिनका रोते रोते बुरा हाल है।