Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
मनिकालातेहार

मनिका विधायक ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास, कहा- हर एक गांव को सड़क से जोड़ना लक्ष्य : रामचंद्र

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के डोंकी पंचायत के डोंकी गांव में विधायक रामचंद्र सिंह ने राज्य संपोषित योजनान्तर्गत डोंकी मुख्य पथ से हेसातु गांव तक 2.5 किमी पीसीसी और कालीकरण पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा के एक एक गांव को पक्की सड़क से जोड़ना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि डोकी और हेसातु गांव का मुख्य रास्ता जो बरसों से नहीं बन पाया था। आज यह पथ बनने के दहलीज पर आ खड़ा हुआ है।

वहीं उन्होंने संवेदक को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि पथ निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तमाम लोगों से कहा कि जो भी समस्याएं हो उसे हमारे पास रखें।

मौके पर विधायक ने सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि लातेहार जिले में भूमि सर्वे का काम बहुत जल्द शुरू होने वाला है। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने सहायक शिक्षक की समस्या और टेट पास शिक्षक के समायोजन की मांग रखी।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुषमा सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव,अरुण सिंह समेत कई वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

उक्त अवसर पर मुखिया भजेंद्र उरांव, रंजीत कुमार, तस्लीम अंसारी, प्यारी सिंह, संजय कुमार सिंह, समौधी यादव, मथुरा उरांव, मनोज यादव, जेई जनेश्वर राम, संवेदक अजय कुमार गुप्ता समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मनिका में दुसाध समाज ने राजद नेता के हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की

लातेहार : मनिका बालूमाथ निवासी राजद नेता सुरेश राम पर जानलेवा हमलावर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दुसाध समाज ने प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश पासवान की अध्यक्षता में कैंडल मार्च निकाला।

कैंडल मार्च मनिका उच्च विद्यालय से पचफेड़ी चौक तक पहुंचा। मौके पर लोगों ने दुसाध एकता जिंदाबाद, सुरेश राम पर हमला करने वाले को गिरफ्तार करो गिरफ्तार करो के नारे लगाए।

मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि सुरेश राम पर हमला करने वाले को पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।उन्होंने कहा कि यदि हमलावर की अविलंब गिफ्तारी नहीं होती है तो समाज उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। मौके सुरेंद्र पासवान, विश्वनाथ पासवान, बबन पासवान, श्यामसुंदर पासवान, शंभू पासवान समेत अनेक लोग उपस्थित थे।