Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
लातेहार

लातेहार: उपायुक्त के जनता दरबार में आये 29 मामले, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

लातेहार : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उपायुक्त ने सभी की समस्याओं को क्रमबद्ध तरीके से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द जांच कराकर उनकी सभी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को लिखित आवेदन के माध्यम से प्राप्त किया गया और संबंधित अधिकारियों को निवारण के लिए भेजा गया।

बता दें कि आज की जनता दरबार में कुल 29 मामले मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, पीएम आवास, राशन, मोटर युक्त साईकिल उपलब्ध कराने, आंगनबाडी केंद्र में सेवकों के चयन से संबंधित, भूमि विवाद, मुआवजा, रोजगार, नियोजन आदि से संबंधित आवेदन आये। जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द अमल में लाने का निर्देश दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तर के सभी अधिकारियों के कार्यालय में आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिये जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।