Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमहुआडांड़लातेहार

कार व पिकअप की सीधी टक्कर में डाल्टनगंज से नेतरहाट जा रहे दो सैलानियों की मौके पर ही मौत, दो घायल, रिम्स रेफर, एक सैलानी का शव कार में ही फंसा

सुबह गैस कटर से काटकर निकालने की तैयारी

लातेहार : ज़िले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडांड़-नेतरहाट मुख्य मार्ग पर स्थित चोरमुंडा स्कूल के समीप शनिवार की देर शाम कार व पिकअप की सीधी टक्कर में नेतरहाट से लौट रहे दो सैलानियों की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतकों की पहचान रंजन उपाध्याय और सचिन पासवान के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान आकाश कुमार व हिमांशु शुक्ला के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के चार सैलानी एक कार पर सवार होकर डाल्टनगंज से नेतरहाट घूमने जा रहे थे। इसी बीच चोरमुंडा स्कूल के समीप एक पिकअप वाहन से उनकी सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार सवार दो सैलानियों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो सैलानी गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी कार सवार पलामू के डाल्टनगंज, रेड़मा व विश्रामपुर के बताये जा रहे हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची व घटना की जानकारी ली। जबकि नेतरहाट पुलिस ने मौके से दोनों वाहन और एक सैलानी का शव जब्त कर थाने ले आयी। जबकि एक सैलानी सचिन पासवान का शव कार में ही फंसा है। जिसे गैस कटर से काटकर सुबह निकाला जाएगा।