Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

मनिका: कंटेनर और कार की सीधी टक्कर में पांच घायल, अस्पताल में ड्यूटी से गायब थे डॉक्टर, तड़पते रहे मरीज

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका में सड़क दुर्घटना के पांच मरीज अस्पताल में तड़पते रहे लेकिन उनका इलाज करने के लिए एक भी डॉक्टर मनिका अस्पताल में नहीं थे। बताते चलें कि सोमवार को अपराह्न 4:45 बजे सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची थी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आपको बता दें कि मनिका थाना क्षेत्र के रांची मेदिनीनगर पथ के डिग्री कॉलेज मोड़ के पास कंटेनर ट्रक और कार के सीधी टक्कर में कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शिवेश घोष, देवेंद्र चंद्र मंडल, रंजीत पाल, विजय राणा, राजू सरकार खड़गपुर, बंगाल के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग बेतला नेशनल पार्क घूमने आए थे और रांची वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मनिका डिग्री कॉलेज के पास कंटेनर ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मार दी। जिससे कार पर सवार सभी लोग घायल हो गए। घायल शिवेश का सिर फट गया, देवेंद्र चंद्र का पैर टूट गया और सिर फट गया, रंजीत पाल, विजय राणा और राजू सरकार को भी आंशिक चोटें आई हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

थाना प्रभारी शुभम कुमार को सूचना मिलते ही उन्होंने एएसआई इंद्रजीत पासवान को दल बल के साथ घटना स्थल पर भेजा। पुलिस ने घायलों को मनिका अस्पताल में पहुंचाया जहां एक भी चिकित्सक नहीं रहने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

सीएस ने कहा कि डॉक्टर पर होगी कार्रवाई

सीएस डॉ दिनेश कुमार ने कहा कि मनिका अस्पताल में डॉक्टर का नहीं रहना गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि किस डॉक्टर की ड्यूटी थी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।