Breaking :
||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम||स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह सात बजे से संचालित होंगी कक्षायें||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
Wednesday, May 15, 2024
लातेहार

लातेहार: आंवला पूजा कल, तापा पहाड़ पर लगेगा मेला

लातेहार : अक्षय नवमी को लेकर जिला मुख्यालय के तापा पहाड़ में बुधवार को मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचेंगे। हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन तापा पहाड़ पर इस मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान हिंदू धर्मावलंबी आंवले के पेड़ के नीचे भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और सुख-शांति की कामना करते हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कहा जाता है कि आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करने से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करने से ब्राह्मणों को कूष्मांड दान करने का विधान है। आंवला पूजा के दिन पहाड़ के चारों ओर बड़े पैमाने पर जुए का खेल भी होता है। जिससे घूमने जाने वाली महिलाओं को कई तरह की अश्लील बातें सुनने को मिलती हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: रातों-रात करोड़पति बना गरीब किसान का बेटा, 49 रुपये में बदल गयी किस्मत, मिलेंगे 1 करोड़