Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में चार साल की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम से बेरहमी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रविवार देर शाम की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची मेरे बगल में कंधे पर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक मेरे पास आया और लड़की को किसी बहाने से अपने घर ले गया। घर ले जाकर बच्ची से बेरहमी से दुष्कर्म किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मनिका थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए लातेहार भेजा गया है। वहीं, उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।