Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

ED ने सीएम हेमंत सोरेन से करीब 10 घंटे तक की पूछताछ, पत्नी के साथ दफ्तर से निकले बाहर

रांची: अवैध खनन मामले में गुरुवार को ईडी कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। रात 09.45 बजे सीएम सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ ईडी कार्यालय से निकले और सीधे सीएम आवास पहुंचे। देर रात उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी ईडी दफ्तर पहुंचीं।

बता दें कि मुख्यमंत्री दिन में 12:05 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। उसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी के दफ्तर का गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद से लगातार पूछताछ की जा रही थी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान ज्वाइंट डायरेक्टर रैंक के अधिकारियों ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ईडी दफ्तर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। अवैध खनन मामले में ईडी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ जारी रह सकती है। मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए 100 सवालों की लिस्ट तैयार की गयी है। इसके लिए बकायदा दिल्ली से अफसरों की टीम रांची पहुंची है। इन सवालों में 1000 करोड़ के अवैध खनन का मामला। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सवाल शामिल हैं। साथ ही उनके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर से मिले दस्तावेजों के संबंध में भी सवाल किए गए।

सीएम सोरेन ने ईडी दफ्तर जाने के पूर्व मीडिया को संबोधित किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है।