Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
बिहार

Bihar News: घर के बाहर बैठे मुखिया पर जानलेवा हमला चाकूबाजी में 7 लोग घायल

गोपालगंज : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक मुखिया पर जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों के हमले में मुखिया समेत उनके परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि फुलवरिया पंचायत के मुखिया आफताब आलम शनिवार की सुबह अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया पर चाकू से कई वार कर दिये। बीच-बचाव करने आए मुखिया के परिजनों को भी अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना में मुखिया समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

आनन फानन में मुखिया व घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने मुखिया आफताब आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फुलवरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुखिया पर जानलेवा हमला क्यों किया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।