Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

ट्रक की चपेट में आये बालूमाथ के युवक की रांची में इलाज के दौरान मौत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ पाकी मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय के पास ट्रक की चपेट में आने से घायल युवक की आज रांची स्थित मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मृतक बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के रहमत नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद मुख्तार का 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हमाद है, वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था। जो रविवार की रात आठ बजे बालूमाथ उच्च विद्यालय के समीप एक शादी समारोह में भाग लेकर लौटने के क्रम में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था।

मोहम्मद हमाद के आकस्मिक निधन से बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के काफी लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए इसे अपूर्ण क्षति बताया है।