Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका: परहिया टोला के आदिम जनजाति परिवार नदी का दूषित पानी पीने को विवश, चापाकल और जल मीनार बना हाथी का दांत

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

दो किमी दूर नदी से पानी लाकर बुझाते हैं प्यास

लातेहार : सरकार एक तरफ नल जल योजना के तहत हर घर में पीने का पानी पहुंचाने का काम कर रही है वहीं मनिका प्रखंड के कोपे पंचायत के सेमरी गांव के परहिया टोला आदिम जनजाति के लोग आज भी नदी का पानी पीने को विवश हैं। गांव के लोग दो किलोमीटर दूर नदी से पानी लाकर पीते हैं। इस गांव की आदिम जनजाति के लोग आज भी पानी की सुविधा से पूरी तरह महरूम हैं इस गांव में आदिम जनजाति के करीब 10 घर हैं जिनमें करीब 50 लोग रहते हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीण सविता देवी, नामधारी परहिया, सुरेंद्र परिया ने बताया कि वे दो किलोमीटर दूर जाकर नदी का पानी पीते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां एक हैंडपंप भी था, वह भी कई माह से खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि एक जल मीनार भी लगायी गयी है। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। कई बार इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। सबसे अहम खबर यह है कि उस गांव की आदिम जनजाति के लोगों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है।

क्या कहते हैं बीडीओ

इस संबंध में बीडीओ बीरेंद्र किंडो ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पेयजल विभाग को अवगत कराया जाएगा और बहुत जल्द पानी की व्यवस्था कर दी जायेगी।

क्या कहना है पीएचईडी के जेई का

पीएचईडी के जेई सतीश कुमार ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं थी। कल उस गांव में जाकर पीने के पानी की व्यवस्था के लिए चापाकल ठीक करवाऊंगा।