Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

कैबिनेट बैठक में 31 प्रस्ताव मंजूर, मदरसों व संस्कृत विद्यालयों पर हेमंत सरकार की मेहरबानी, अनुदान हुआ दोगुना

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 31 प्रस्ताव को मंजूरी मिली। वित्तरहित मदरसा और संस्कृत विद्यालयों को दोगुना अनुदान देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने यह प्रस्ताव रखा है। इसके तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 से ही दोगुना अनुदान मिलेगा। राज्य में वित्तरहित 33 संस्कृत विद्यालय और 46 मदरसा को इसका लाभ मिलेगा। करीब 2000 शिक्षकों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

कैबिनेट ने श्रमिकों के शव लाने में मुआवजा राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। यदि प्रवासी मजदूरों की सामान्य मौत होती है तो शव लाने के लिए तत्काल 25 हजार की राशि दी जायेगी।

कैबिनेट के अन्य फैसले

बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) की सीधी नियुक्ति के लिए ली जानेवाली परीक्षा के पैटर्न में बदलाव के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। यह प्रस्ताव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा लाया गया है।

परीक्षा में मेंस पैटर्न के 100 अंकों के हिंदी पेपर के क्वालिफाइंग मार्क्स अब 30 अंक हो जायेंगे, पहले 40 अंक का होता था। हालांकि, इसके अंक पहले की तरह मेरिट सूची में शामिल नहीं होंगे। परीक्षा पैटर्न में कई अन्य बदलाव किये हैं।

न्यायिक पदाधिकारियों के एक जनवरी 2016 से वेतन पुनरीक्षण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।

रांची में तुमांग पंचायत को मैक्लुस्कीगंज थाने से जोड़ने सहित कई जिलों के पंचायत सहित अन्य थाने में किया गया शामिल।

निजी एवं सरकारी बीएड महाविद्यालय में नामांकन व शुल्क निर्धारण नियम में हुआ बदलाव।

लघु खनिजों की नीलामी के लिए कोलकाता की कंपनी को मिला अवधि विस्तार।

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति और बरती गयी अनियमितता की जांच के लिए एक सदस्य आयोग के अवधि विस्तार की स्वीकृति।