Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सात तक की छमाही परीक्षा की तिथि बदली, जानिये अब कब से होगी परीक्षा

रांची : झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सात तक की छमाही परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 16 जनवरी को होनी थी लेकिन अब यह परीक्षा 18 जनवरी से शुरू होगी। टूसू पर्व के चलते परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से तिथि में बदलाव की मांग की थी। विधायक ने पत्र में लिखा था कि टूसू पर्व पूरे झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक है। झारखंड के लोगों का इससे भावनात्मक लगाव है। झारखंड में जिस उत्साह से यह पर्व हर जाति-वर्ग-पंथ द्वारा मनाया जाता है, शायद ही कोई और पर्व मनाया जाता है।

विधायक ने लिखा था कि मकर संक्रांति पर्व 14 या 15 जनवरी को है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में यह त्योहार एक सप्ताह तक मनाया जाता है। झारखंड की भाषा में कहें तो 16 जनवरी को ऐखन यात्रा कहा जाता है, जो इस पर्व का एक महत्वपूर्ण दिन है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसको लेकर विधायक ने परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की थी। शिक्षक संगठनों ने भी स्थिति को देखते हुए तिथि बढ़ाने की मांग की थी। जिसके बाद यह बदलाव किया गया।