Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: घाघ मेले में गये युवक की नहाने के दौरान नदी में डूबने से दर्दनाक मौत

lohardga news today

लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के डांडू पंचायत के चितरी कोयल नदी में नहाने के दौरान डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है। उसने मेले में मिठाई की दुकान लगायी थी, जो नदी में नहाने गया, इसी दौरान वह नदी में डूब गया।

मृतक की पहचान भंडरा थाना क्षेत्र के भौरों निवासी निरंजन साहू के 25 वर्षीय पुत्र आनंद साहू के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि युवक को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। ऐतिहासिक चितरी घाघ मेले का लुत्फ उठाने दूर-दूर से आए श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार कोयल नदी में स्नान कर पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी बीच युवक कोयल नदी में नहाने के लिए पानी में उतर गया और गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जिसे आनन फानन में मौजूद लोगों ने पानी से निकाल कर इलाज के लिए पुलिस की मदद से सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

lohardga news today