Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बसिया डैम के सौंदर्यीकरण को लेकर किया स्थल निरीक्षण

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : जिला परिषद उपाध्यक्ष सह बालूमाथ पश्चिमी जिला परिषद सदस्य अनीता देवी ने बुधवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित बसिया डैम के सुंदरीकरण को लेकर स्थल निरीक्षण किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

स्थल निरीक्षण के दौरान उनके साथ बालूमाथ प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा, बसिया ग्राम के समाजसेवी मोहम्मद अख्तर, जिला परिषद सदस्य के पति प्रवीण कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। डैम का सुंदरीकरण किस प्रकार और कैसे किया जाय इसके बारे में विचार-विमर्श किया गया।

मौके पर लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष सह बालूमाथ पश्चिमी जिला परिषद सदस्य अनीता देवी ने कहा कि बसिया डैम को भी लातेहार सदर प्रखंड क्षेत्र में स्थित ललमटिया डैम की तरह पर्यटक स्थल जैसा बनाने का प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि बसिया डैम का सीमांकन मेड पर पीसीसी पथ, बोट की सुविधा आदि दी जा सकती है। इसके लिए प्रारूप बनते ही प्राक्कलन तैयार कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समर्पित किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित बसिया डैम एक सुंदर, आकर्षक के साथ राज्य पथ के किनारे बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में विदेशी साइबेरियन पक्षी यहां आते हैं। जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इसके सौंदर्यीकरण व पर्यटन स्थल बनने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के साथ-साथ आवागमन का अच्छा साधन भी मिलेगा।