Breaking :
||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे
Tuesday, May 14, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

चाईबासा: IED ब्लास्ट में एक बार फिर तीन जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

रांची : चाईबासा जिले में नक्सली साजिश के चलते एक बार फिर तीन जवान घायल हो गये। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के नेरालगदा और हाथीबुरू जंगल में गुरुवार को जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें तीन जवान घायल हो गये। घायल तीन जवानों को हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया है। उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल जवानों में सीआरपीएफ 60 बटालियन के राकेश पाठक, अनल, पंकज यादव शामिल हैं। तीनों जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। खेल गांव से तीनों जवानों को एंबुलेंस से मेडिका अस्पताल ले जाया गया। तीनों जवानों की हालत स्थिर है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आईजी कैम्पेन एवी होमकर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के साथ विध्वंसक गतिविधि के लिए कोल्हान इलाके में घूम रहे है।

इस सूचना के बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60 बटालियन की टीमों का संयुक्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोट किया। विस्फोट में तीन जवान घायल हो गये। घायल जवानों को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट