Breaking :
||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश
Tuesday, May 21, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला

पलामू : पलामू लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में शुक्रवार को पलामू जिले के उंटारी एवं हुसैनाबाद में जनसभा हुई। दोनों जनसभाओं को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। उन्होंने मंच से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ममता भुइयां को जिताने की अपील की। साथ ही केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

सबसे पहले तेजस्वी यादव ने जिले के उंटारी रोड प्रखंड के गांधी हाई स्कूल के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनता के बीच धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है। मोदी की गारंटी कार्ड में कहीं भी बेरोजगारी का मुद्दा शामिल नहीं है जबकि जनता का मुख्य मुद्दा बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी, नौकरी, स्वास्थ्य है। भाजपा सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, जात-पात के नाम पर समाज को तोड़ रही है। उन्होंने बदलाव के लिए इंडिया गठबंधन राजद प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लिए यह चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा देश के संविधान बचाने के लिए हैं। ममता भुइयां ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की संविधान देश में बराबरी का दर्जा देती है, जिसके बदौलत मैं आज यहां खड़ी हूं लेकिन भाजपा संविधान को ही समाप्त करना चाह रही है। भाजपा ने अच्छे दिन लाने का वादा कर 10 वर्षाें तक राज किया लेकिन अभी तक लोगों के लिए अच्छे दिन नहीं आए।

पलामू में तेजस्वी यादव