Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में चार IAS अधिकारियों का तबादला

रांची : झारखंड सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला कर दिया है. श्रम रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. वहीं झारखंड लोक सेवा आयोग के सचिव नेसार अहमद को निदेशक उद्यान बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

वहीं झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण, रांची परिक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक बनाया गया है. जबकि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव चंदन कुमार को निदेशक कृषि लगाया गया है।

Jharkhand IAS Officers transfer