Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा पुलिस ने अभिजीत पावर प्लांट से लोहा चोरी कर ले जा रहे पिकअप को पकड़ा, एक गिरफ्तार

लातेहार : चंदवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की रात चकला सदाबर बस्ती में छापामारी कर अभिजीत पावर प्लांट से लोहा चोरी कर ले जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। इस पिकअप में करीब डेढ़ टन लोहा लदा हुआ था। पुलिस ने मौके से लोहा चोरी कर ले जा रहे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में जानकारी देते हुए चंदवा पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी की अभिजीत पावर प्लांट से लोहा चोरी कर एक पिकअप वाहन में लोड कर चकला सदाबहार बस्ती के रास्ते ले जाया जा रहा है।

इस सूचना पर एक टीम गठित कर चकला सदाबर बस्ती में छापामारी की गयी। जहां से पिकअप वाहन (JH01DY8893) को पकड़ा गया। इस पर करीब डेढ़ टन लोहा लदा हुआ था। मौके पर लोहा ले जा रहे मोहम्मद रशीद अंसारी पिता मोहम्मद समसुद्दीन अंसारी (सासंग, ब्राह्मणी, चंदवा) को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में चंदवा थाना कांड संख्या 31/2023 dt- 05.02.2023, U/S – 379/411 IPC दर्ज किया गया है।

छापामारी में ASI रामचंद्र राम चकला पिकेट प्रभारी, सैप और पावर प्लांट के सिक्योरिटी ऑफिसर की टीम शामिल थे।

chandwa news today