Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: साक्ष्य के अभाव में 35 साल बाद रिहा हुए चर्चित जालिम नरसंहार के आरोपी

लातेहार जालिम नरसंहार

लातेहार : मिथिलेश कुमार प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जेजे बोर्ड ने चर्चित जालिम हत्याकांड के चार नाबालिग आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया है। जिसमें श्रीकांत सिंह, विजेंद्र सिंह, चंद्रदेव सिंह और अशोक सिंह शामिल हैं।

ज्ञात हो कि सदर थाना क्षेत्र के जालिम गांव में 23 मई 1988 को दो जातियों के बीच झड़प हुई थी, जिसने कुछ ही घंटों में नरसंहार का रूप ले लिया था। जिसमें दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों की जान चली गयी थी। मामले की सुनवाई सत्र न्यायालय में चल रही थी। घटना में 40 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा चल रहा था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

17 जून 2005 को, सत्र अदालत ने सभी अभियुक्तों को हत्या का दोषी पाया, जिनमें से चार अभियुक्तों ने फैसले के दिन किशोर होने का दावा किया। नाबालिगों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले को ट्रायल के लिए किशोर न्याय बोर्ड को ट्रांसफर कर दिया था और 36 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया था।

किशोर घोषित अभियुक्तों ने किशोर न्याय बोर्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करायी, वर्षों इंतजार के बाद उन्हें फरार घोषित कर दिया गया। बाद में चारों आरोपियों ने किशोर न्याय बोर्ड के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, मामले की स्पीडी ट्रायल करते हुए किशोर न्याय बोर्ड ने सुनवाई शुरू की।

आरोपित किशोर के अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि घटना के समय इन आरोपियों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच थी। आज चारों आरोपियों की उम्र 50 साल से ऊपर है। अभियोजन पक्ष की ओर से कुल छह गवाहों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। बोर्ड ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद साक्ष्य के अभाव में सभी किशोरों को सम्मान सहित बरी कर दिया।

35 साल बाद बरी हुए किशोरों का कहना है कि उन्हें 35 साल बाद न्याय मिला है। उन्हें इस मामले में बेवजह फंसाया गया था। उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा था।

लातेहार जालिम नरसंहार