Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, फसलों को रौंदा

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के मरंगलोइयां पंचायत के जिलांगा ग्राम में आज गुरुवार की अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने खेत में लगे फसल को नष्ट करते हुए पूरा खेती को बर्बाद कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जंगली हाथियों द्वारा ग्राम निवासी किसान विशेश्वर महतो के खेत में लगे कद्दू प्याज गेहूं,अरविंद महतो के खेत लगे प्याज दामोदर महतो के गेहूं एवं प्या, मटर सतेंद्र महतो, शिबू महतो प्रसाद महतो, बालकिशन महतो, प्रयाग महतो के खेत में लगे फसल को हाथियों के झुंड ने साफा चट कर दिया। जिससे सभी किसानों को लाखो रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा पीड़ित किसानों के बीच पहुंच खेत में बर्बाद फसल का जायजा लिया और वन विभाग से फसलों को हुई क्षति का आकलन कर मुआवजा भुगतान करने की मांग की।

मौके पर अनूप वर्मा, चरकू महतो, कामेश्वर महतो, सुरेश महतो, परमेश्वर महतो, शिबू महतो, प्रमोद महतो समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।