Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ में ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ – balumath accident news

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगेया ग्राम अंतर्गत बड़काबर टोला के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के केरी ग्राम निवासी नरेश यादव का पुत्र संदीप कुमार यादव (28 वर्ष) के रूप में की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सोमवार की देर रात को भगेया ग्राम में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी कर अपना घर लौट रहा था। इसी दौरान कोयला लदे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

इधर, घटना की जानकारी बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा पुलिस पिकेट को दे दी गयी है। पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बालूमाथ-खलारी मार्ग को भगेया चौक के पास मुआवजे की मांग को लेकर देर रात से ही सड़क जाम कर दिया है। जिससे सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है।

नौकरी से जुडी ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

balumath accident news